{"_id":"61229c0d8ebc3e678e1fcc51","slug":"hathras-crowd-gathered-in-buses-and-trains-on-rakshabandhan-hathras-news-ali271298681","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रक्षाबंधन पर बसों-ट्रेनों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रक्षाबंधन पर रोडवेज बस में सवार होने के लिए होती धक्का-मुक्की। संवाद
- फोटो : HATHRAS
Link Copied
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर प्रदेश सरकार ने बहनों को मुफ्त सफर कराने का ऐलान किया था। इसी के चलते रविवार को रक्षाबंधन पर महिलाओं ने मुफ्त में सफर किया। सुबह से शाम तक रोडवेज बसस्टैंड व अन्य स्थानों पर खासी भीड़ रही। परिचालकों ने मुहर लगाकर महिलाओं को लगेज टिकट दिया। वहीं बसों की कमी के चलते डग्गेमार वाहनों ने खूब चांदी काटी। ट्रेनों में भी काफी मारामारी रही।
रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त सफर कराने का प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया था। सुबह से रोडवेज बसस्टैंड पर यात्रियों की खासी भीड़ रही। बसों की कमी के चलते महिलाओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा आगरा अलीगढ़ रोड, मथुरा कासगंज आदि मार्गों पर यात्रियों को वाहनों का काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। वहीं बसों की कमी के चलते डग्गेमार वाहनों ने नियमों को ताक पर रखकर क्षमता से अधिक सवारियां भरी। यात्रियों से मनमाने दाम वसूले। वाहनों में सवार होने को लेकर यात्रियों में मारी मारी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।