{"_id":"61a7bb0b0a87cc57ad4c2ca2","slug":"hathras-crowd-gathered-in-buses-and-trains-in-sahalag-both-pairs-of-trains-came-hathras-news-ali279518685","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सहालग में बसों-ट्रेनों में उमड़ी भीड़, आईं दोनों जोड़ी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सहालग में बसों-ट्रेनों में उमड़ी भीड़, आईं दोनों जोड़ी ट्रेन
विज्ञापन
हाथरस : सहालग के चलते सिटी रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सहालग में बसों व ट्रेनों में खासी भीड़ उमड़ रही है। नगला रति के निकट सब वे का निर्माण हो रहा था। इस कारण दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। बुधवार को ट्रेन के आगमन के दौरान सवार होने के लिए यात्रियों में मारामारी रही।
उल्लेखनीय है कि पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रूट पर रेलवे ट्रैक को दुरुस्त किया जा रहा है। नगला रति के निकट रेलवे द्वारा सब वे का निर्माण किया जा रहा है।
सब वे निर्माण के चलते मंगलवार को सुबह व शाम में मथुरा कासगंज रूट पर संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा था। बुधवार को पैसेंजर ट्रेनों का नियत समय पर आगमन हुआ। ट्रेनों में सवार होकर यात्रियों ने गंतव्य की दूरी तय की। वहीं रोडवेज बसों में भी काफी भीड़ रही। संवाद