फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Crowd gathered from daily wage laborers of MNREGA for Modi's meeting

हाथरस : मनरेगा के दिहाड़ी मजदूरों से जुटाई मोदी की सभा के लिए भीड़

Fri, 17 Sep 2021 09:11 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Crowd gathered from daily wage laborers of MNREGA for Modi's meeting
मथुरा प्रसाद गौतम - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मथुरा प्रसाद ने मंगलवार को अलीगढ़ में आयोजित भाजपा की रैली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार, सरकारी खजाने का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी सभाओं में भीड़ जुटाने के लिए मनरेगा में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों को ले जाकर भीड़ का दिखावा कर रही है।
मथुरा प्रसाद ने कहा कि भाजपा की उत्तर प्रदेश से विदाई तय है, इसीलिए मनरेगा के मजदूरों को ले जाकर झूठी तस्वीर पेश करना चाहती है। प्रदेश की जनता योगी शासन के अत्याचारों से परेशान है, युवाओं में रोष है और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन

महंगाई आसमान छू रही अत: आगामी विधानसभा 2022 में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। मथुरा प्रसाद ने कहा कि अगर योगी सरकार उत्तर प्रदेश की जनता के लिए वास्तविक रूप से काम करती तो अपने विज्ञापनों में कोलकाता का फ्लाईओवर और अमेरिका की कंपनियों को दिखाकर झूठी तस्वीर पेश नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed