फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Crores of proposals of civic bodies passed

हाथरस: नगर निकायों के करोड़ों के प्रस्ताव हुए पास

Wed, 09 Sep 2020 10:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Crores of proposals of civic bodies passed
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पालिका परिषद हाथरस, सिकंदराराऊ एवं नगर पंचायत पुरदिलनगर, नगर पंचायत हसायन में 14वें एवं 15वें वित्त आयोग में प्राप्त धनराशि के सापेक्ष प्राप्त प्रस्तावों की स्वीकृति को लेकर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में नगर निकायों के काफी प्रस्ताव पास हुए।
नगर पालिका परिषद की ओर से 8.30 करोड़ रुपये के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। कुछ प्रस्ताव को छोड़कर शेष प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। नगर पालिका सिकंदराराऊ की ओर से 1.10 करोड़ के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। एक प्रस्ताव को छोड़कर सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गए।
विज्ञापन

नगर पंचायत हसायन के 15 लाख 40 हजार रुपये के तीन प्रस्ताव पास किए गए और नगर पंचायत पुरदिलनगर के द्वारा एक करोड़ 48 लाख रुपये के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिसमें से 28 लाख रुपये के एक प्रस्ताव को छोड़कर सभी प्रस्ताव पास किए गए। यह सभी प्रस्ताव जनसामान्य की आधारभूत सुविधाओं से यथा जलनिकासी, नाली, सीवर, सड़क, विद्यालय कायाकल्प आदि पास किए गए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जो प्रस्ताव टुकड़ों में प्रस्तुत किए गए हैं, उनको एक ही माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed