{"_id":"611565f88ebc3e7ba1540a7f","slug":"hathras-crooks-arrested-with-looted-money-bike-and-pistol-sadabad-news-ali2705710174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरसः लूट के रुपये, बाइक व तमंचा सहित बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरसः लूट के रुपये, बाइक व तमंचा सहित बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
एजेंट से हुई लूट की घटना का खुलासा करते सीओ ब्रह्म सिंह और कोतवाल मनोज कुमार।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सहपऊ क्षेत्र के गांव पट्टी शक्ति के समीप 15 जुलाई को कलेक्शन एजेंट से हुई 90 हजार रुपये की लूट का सहपऊ पुलिस ने खुलासा कर लिया है। घटना में शामिल एक बदमाश को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से लूट के 25 हजार रुपये, बाइक, तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं।
प्रेस वार्ता में सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह और कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के नेतृत्व में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 11 अगस्त को सहपऊ कोतवाली के पुलिसकर्मी गांव मढ़ाका मढ़ापिथु में गश्त कर रहे थे।
इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि 15 जुलाई को गांव पट्टी शक्ति के पास फुलट्रोन इंडिया क्रेडिट फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट योगेश कुमार पुत्र अनार सिंह निवासी ग्राम नगला टूडनी, थाना बरनाहल जनपद मौनपुरी से जो लूट हुई थी उसका एक आरोपी अपने घर से आगरा जाने वाला है।
विज्ञापन
सूचना पर उपनिरीक्षक मुखबिर को साथ लेकर पीहुरा चेक पोस्ट पर पहुंचे और बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक व्यक्ति पुलिस को देखकर अपाचे मोटरसाइकिल से बैरियर के पास पहुंचकर पीछे मुड़कर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम नीतू पुत्र खेमचंद निवासी मड़ाका मढ़ापिथु थाना सहपऊ जनपद हाथरस बताया। इसके पास से एक बैग मिला है। नीतू ने बताया यह बैग 15 जुलाई 2021 में हुई लूट का है। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार किए शातिर का नाम नीतू पुत्र खेमचंद निवासी मढाका मढापिथु, थाना सहपऊ जनपद हाथरस है। इन्होंने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया था।
घटना में शामिल शेष वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि थाना सहपऊ क्षेत्रांतर्गत लूट के अलावा हम लोगों ने थाना हाथरस गेट क्षेत्रांतर्गत भी लूट की घटना की थी जिसमें हम लोगों को पुलिस तलाश कर रही थी ।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
सीओ ने बताया कि अभियुक्त नीतू उपरोक्त का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ 1.मुअसं. 240/21 धारा 307 भादवि (पुलिस मुठभेड़) थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस, मुकदमा अपराध संख्या 223/21 धारा 395/412 भादवि थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस और मुअसं. 90/21 धारा 392/411 भादवि थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस दर्ज हैं।