फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Crisis on Mandi committee's development work due to falling revenue

हाथरस: राजस्व गिरने से मंडी समिति के विकास कार्यों पर संकट

Wed, 23 Sep 2020 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Crisis on Mandi committee's development work due to falling revenue
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। राजस्व में आई गिरावट का असर मंडी समिति द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों पर भी पड़ा है। राजस्व में कमी से मंडी परिसर में वीआईपी हॉल के निर्माण सहित कई कामों पर विराम लग गया है। वहीं सिकंदराराऊ में भी एक दर्जन से अधिक दुकानों के निर्माण पर संकट छा गया है।
गौरतलब है कि हाल ही में केंद्र सरकार ने किसानों की आय को दुगना करने के लिए 46 तरह के फल, सब्जियों को कर मुक्त कर दिया है। इस कारण मंडी का राजस्व भी 60 प्रतिशत गिर गया है, जिससे मंडी के अधिकारियों के चेहरे पर चिंता के बल पड़ गए हैं। इसका असर मंडी समिति द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यों पर भी पड़ा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा दो दर्जन से अधिक मंडियों को हाईटेक करने की जो योजना बनाई गई थी, उसके कामों पर भी संकट छा गया है। जो मंडी इन कामों के लिए चुनी गई थीं, उनमें अलीगढ़, हाथरस और एटा की मंडी शामिल हैं। हाथरस मंडी परिसर में इस योजना के तहत एसी वीआईपी हॉल, किसान भवन के अलावा नए चबूतरे बनाए जाने थे।। जहां भी कच्चा निर्माण था, उसे पक्का कराने की योजना थी। अब राजस्व गिरने के साथ निर्माण कार्य पर भी पूरी तरह विराम लग गया है। मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि अब राजस्व गिरने के कारण निर्माण पर फिलहाल विराम लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed