{"_id":"64f38e0d22fb6f203f022a2c","slug":"hathras-cricket-academy-wins-in-rgs-under-12-hathras-news-c-56-1-sali1016-4232-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आरजीएस अंडर-12 में हाथरस क्रिकेट अकादमी की जीत, दिव्यांश रहे मैन ऑफ द मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आरजीएस अंडर-12 में हाथरस क्रिकेट अकादमी की जीत, दिव्यांश रहे मैन ऑफ द मैच
Sun, 03 Sep 2023 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 01:12 AM IST
सार
हाथरस क्रिकेट अकादमी का पहला विकेट 114 रन पर गिरा। 21 ओवरों में एक विकेट खोकर हाथरस क्रिकेट अकादमी ने जीत हासिल की। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिव्यांश दीक्षित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
डीआरबी कॉलेज के मैदान में क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस में डीआरबी के मैदान पर शनिवार को आरजीएस अंडर-12 सीरीज के तहत 5वां मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला हाथरस क्रिकेट अकादमी व लक्ष्य क्रिकेट अकादमी के बीच हुआ। लक्ष्य क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
लक्ष्य क्रिकेट अकादमी ने अपने सभी विकेट खोकर 127 रन बनाए। हाथरस क्रिकेट अकादमी की ओर से दिव्यांश दीक्षित ने चार विकेट लिए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी हाथरस क्रिकेट अकादमी की शुरुआत काफी अच्छी रही।
विज्ञापन
हाथरस क्रिकेट अकादमी का पहला विकेट 114 रन पर गिरा। 21 ओवरों में एक विकेट खोकर हाथरस क्रिकेट अकादमी ने जीत हासिल की। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिव्यांश दीक्षित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के दौरान गोपाल पौनिया, सौरभ चंद्र, शेखर कश्यप, सिद्धार्थ शर्मा, विकास शर्मा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन