{"_id":"5f6b94588ebc3ed8f17336e5","slug":"hathras-cough-will-be-collected-from-house-to-house-details-of-cold-patients-hathras-news-ali2445561125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: घर-घर से एकत्रित किया जाएगा खांसी, सर्दी के मरीजों का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: घर-घर से एकत्रित किया जाएगा खांसी, सर्दी के मरीजों का ब्योरा
विज्ञापन
हाथरस: संचारी रोग नियंत्रण के लिए बैठक लेते डीएम।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल क्रियान्यवन के लिए डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने संचारी रोगों के प्रति ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में जागरूकता लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत शासन द्वारा माह अक्तूबर में संचालित होने वाले इस अभियान में दो महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं, जिसके अंतर्गत इस माह में आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार के रोगियों के साथ ही खांसी एवं सांस लेने में परेशानी के लक्षण के रोगियों के विषय में जानकारी प्राप्त करेंगी।
माह अक्तूबर में संचालित दस्तक अभियान में घर-घर भ्रमण कर नए जन्मे शिशुओं का नाम-पता दर्ज करते हुए उनका एवं वंचित शिशुओं का शत-प्रतिशत रूप से संपूर्ण टीकाकरण का काम पूरा कराएंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रों में रोस्टर बनाकर विशेष साफ-सफाई कराएं। स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायतराज विभाग मच्छरों को मारने के लिए फॉगिंग कराएं। लार्वासाइड का छिड़काव सुनिश्चित कराएं।