फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Corruption has become double in BJP's double engine government: Akhilesh

हाथरस : भाजपा की डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार हो गया है डबल : अखिलेश

Sun, 13 Feb 2022 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Corruption has become double in BJP's double engine government: Akhilesh
हाथरस : सिकंदराराऊ में आयोजित जनसभा में हाथ ऊपर उठाकर पार्टी प्रत्याशी डॉ. ललित बघेल के लिए सर्मथ? - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस/सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को सिकंदराराऊ में नगर पालिका के क्रीड़ा स्थल पर चुनावी सभा में भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में भ्रष्टाचार डबल हो गया है। अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि बाबा लैपटॉप चलाना नहीं जानते। अखिलेश ने वादा किया कि यदि उनकी सरकार बनी तो वह किसान आंदोलन में जिन किसानों की जान गई है, उनके आश्रितों को 25-25 लाख रुपये देंगे। अखिलेश ने यह भी कहा सपा की सरकार बनने पर आवारा गोवंश के हमले में मृत किसानों के परिजनों को भी पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने सपा व रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले चरण के चुनाव में भाजपा का सफाया हो गया है। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ यहां के निकट है। वहां के लोगों ने भाजपा के लिए अपने दरवाजे बंद कर दिए। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा में जो जितना बड़ा नेता है, वह उतना बड़ा झूठ बोल रहा है। जिन लोगों ने अखबार पढ़ा होगा, वह जानते होंगे कि गुजरात के एक व्यापारी 28 लाख रुपये लेकर भाग गए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता यह कहते थे कि जब उनकी सरकार बनेगी तो हवाई चप्पल पहनने वाले हवाई जहाज में चलेंगे, लेकिन भाजपा की सरकार तो छोटे वाहन भी नहीं चलवा पा रही। वह अपने शासनकाल में बुलेट ट्रेन नहीं चलवा पाई।
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में भर्तियां नहीं निकलीं। बीएड करने वाले कितने समय से भटक रहे हैं। शिक्षामित्रों को लाठियां खानी पड़ीं। कई बार तो परीक्षाएं भी रद्द हो गईं। सभा में उन्होंने युवाओं से पूछा कि क्या किसी को लैपटॉप और स्मार्ट फोन मिला। भीड़ ने जब इसका उत्तर ना में दिया तो अखिलेश ने कहा कि इसलिए नहीं मिला, क्योंकि बाबा लैपटॉप चलाना नहीं जानते। आज डीजल और पेट्रोल मंहगा हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि पिछले दिनों सीएम अलीगढ़ आए थे, लेकिन पूरे भाषण में उन्होंने बिजली कारखाने का जिक्र नहीं किया, क्योंकि उन्हें मालूम ही नहीं है कि हरदुआगंज में बिजली कारखाना भी है। अखिलेश ने लोगों से सवाल पूछा कि क्या नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार खत्म हो गया। लोगों ने फिर इसका जवाब ना में दिया तो अखिलेश ने कहा कि नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार डबल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की गई। इन चुनावों में वोटों को लूटने का काम किया गया। पूर्व सीएम ने कहा कि आज सांड़ लगातार लोगों की जान ले रहे हैं, लेकिन सरकार इन्हें नहीं पकड़वा रही। परोक्ष रूप से सीएम पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि हाथरस में भी दो दिन पहले एक व्यक्ति को सांड़ ने मार दिया, जब वह यहां नहीं आए तो मार कैसे दिया। अखिलेश ने कहा कि यदि हमारी सरकार आई तो आवारा गोवंश से मृत लोगों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। किसान आंदोलन में जिन किसानों की जान गई है। उनके परिजनों को 25-25 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।
योगी पर हमलावर होते हुए अखिलेश ने कहा कि वह गर्मी निकालने की बात कहते हैं, लेकिन अब भर्ती निकालने की बात कहते हैं। हमारी सरकार आई तो सेना और पुलिस में भर्तियां शुरू करा देंगे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर प्रदेश में 300 यूनिट बिजली तो मुफ्त देंगे ही, जरूरत पड़ी तो डीजल और पेट्रोल भी मुफ्त में देंगे। अखिलेश ने हाथरस के उद्योग-धंधों का जिक्र करते हुए कहा कि यहां दाल और हींग का अच्छा व्यापार है। सपा की सरकार बनने पर यहां की हींग की विदेशों में आपूर्ति कराने की व्यवस्था की जाएगी। अखिलेश ने अहेरिया समाज की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे ही सरकार बनेगी, वैसे ही तीन माह के अंदर जातीय जनगणना कराई जाएगी। इस मौके पर पूर्व सीएम ने सिकंदराराऊ के सपा प्रत्याशी डॉ. ललित बघेल, हाथरस के सपा प्रत्याशी बृजमोहन राही के साथ-साथ सादाबाद से रालोद प्रत्याशी प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी के लिए भी वोट मांगे।

कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा, हाथरस के बहुचर्चित कांड का किया जिक्र
हाथरस। पूर्व सीएम अखिलेश ने प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था पर भी घेरा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा के शासनकाल में हाथरस की बहन के साथ क्या हुआ, यह किसी ने छिपा नहीं है। यदि आसपास अच्छे इलाज की व्यवस्था होती तो उसकी जान बच सकती थी। और तो और उस बहन के शव का अंतिम संस्कार भी रात्रि में उसके परिजनों की इच्छा के बिना कर दिया गया। अखिलेश ने कहा कि उनके पास उस बहन के भाई का फोन आया। इस पर उन्होंने रात्रि दो बजे डीएम को फोन मिलाया, लेकिन डीएम ने फोन नहीं उठाया। इस पर मैंने डीएम को मैसेज किया कि परिवार की अंतिम इच्छा है कि परिजन ही उसका अंतिम संस्कार करें, लेकिन उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हुई। क्या यही कानून व्यवस्था है। पूर्व सीएम ने कहा कि गोरखपुर के एक कारोबारी को पीट-पीटकर पुलिस ने मार डाला। लखीमपुर में किसानों को जीप से कुचल दिया गया। आज पुलिस कस्टडी में सबसे ज्यादा मौतें यूपी में हो रही हैं। महिला उत्पीड़न की सबसे ज्यादा शिकायतें यूपी पहुंच रही हैं। एक आईपीएस यूपी से फरार है। उन्होंने कहा कि पुलिस कप्तान पिच बना रहे हैं माफिया के लिए और माफिया क्रिकेट खेल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed