फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Corona Virus Precaution Only

हाथरस: कोरोना वायरस सावधानी ही बचाव

Wed, 04 Mar 2020 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Corona Virus Precaution Only
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जिसमें कोरोना वायरस से सावधनी की बचाव की जानकारी दी जा रही है।
जिला सर्वेलैंस अधिकारी डॉ. डीके अग्रवाल व जिला एपीडेमोलॉजिस्ट डॉ. पवन कुमार ने बताया कि आज कल कोरोना वायरस के विषय में यदाकदा सूचनाएं मिल रही हैं। जिससे किसी भी प्रकार परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। जिले में अभी तक कोई भी कोरोना का रोगी नहीं निकला है।

शासन के निर्देश पर पूर्ण सतर्कता बरती जा रही है। कोरोना वायरस बाहर से आए रोगियों के सम्पर्क में आनेा से फैलने की संभावना रहती है। इसमें रोगी को खांसी, बुखार और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। जोकि दिन प्रतिदिन बढ़ती जाती है। इससे बचाव किया जा सकता है, इस प्रकार के लक्षण दिखने पर जिला अस्पताल में सम्पर्क करें, यहां पर आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

क्या करें
- समय-समय पर हाथों को साबुन से साफ करें।
- खांसी एवं छींकने के बाद हाथ अवश्य धोएं।
- खांसी एवं छींकते समय टिसू पेपर का प्रयोग करें।
- जिस व्यक्ति में खांसी जुकाम या बुखार के लक्षण हों तो तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें।
- भीड़ वाले इलाकों में जाने से बचें, यदि जाना जरूरी हो तो ट्रिपिल लेयर मास्क का प्रयोग करें।
ये न करें
- गंदगी न फैलाएं।
- बिना हाथ धोए चेहरे को न छुएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed