फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Corona vaccine planted to 153 ASHA workers

हाथरस : 153 आशा कार्यकर्ताओं को लगाया कोरोना का टीका

Sat, 20 Feb 2021 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Corona vaccine planted to 153 ASHA workers
हाथरस : सादाबाद सीएचसी पर कोरोना का टीका लगवाने के लिए लगी आशा कार्यकर्ताओं की लाइन। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को द्वितीय चरण में आशा कार्यकर्ताओं का कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह ने बताया कि 153 आशा कार्यकर्ताओं का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया गया है। सभी को टीकाकरण के बाद प्रमाण पत्र भी दिया गया है। इस दौरान एचईओ रविंद्र प्रताप सिंह, जुगेंद्र सिंह, डॉ प्रेमपाल शर्मा, मनीष चौधरी आदि मौजूद रहे।

मार्च से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
सादाबाद। मार्च में संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान को लेकर सादाबाद सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह ने एसडीएम राजेश कुमार के साथ बैठक की। बैठक के दौरान सीएचसी प्रभारी ने बताया कि अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी प्रत्येक मकान पर क्षय रोग के संभावित रोगियों के विषय में जानकारी प्राप्त करेगी। क्षय रोग के लक्षण के किसी भी व्यक्ति की सूचना प्राप्त होने पर उसके व्यक्ति का नाम पता व मोबाइल नंबर सहित संपूर्ण विवरण क्षेत्रीय एएनएम के माध्यम से ब्लाक मुख्यालय पर उपलब्ध कराएंगी। घर-घर भ्रमण के दौरान आशाओं द्वारा जन्म व मृत्यु पंजीकरण से छूट गए शिशुओं के पंजीकरण की कार्यवाही भी की जाएगी। इस मौके पर एचईओ रविंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed