{"_id":"61db2d799d5dd8375957e624","slug":"hathras-corona-threatens-marriages-again-hathras-news-ali2827277194","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोरोना से फिर मंडराया शादियों पर खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोरोना से फिर मंडराया शादियों पर खतरा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते नाइट कर्फ्यू के साथ समारोह में सीमित लोगों की संख्या समेत तमाम पाबंदी लगाई गई है। ऐसे में सबसे ज्यादा चिंता उन परिवारों की बढ़ गई है, जिनके परिवार व घरों में जल्द शहनाई बजने वाली है। आने वाले दिनों सख्ती और बढ़ने की आशंका है।, इसलिए लोग पंडितों और विद्वानों से विचार कर शादियों को आगे टाल रहे हैं। शुभ मुहूर्त दिखवाने के लिए लोग पंडितों के घर के चक्कर लगा रहे हैं।
आचार्य सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि उनके जजमान के यहां फरवरी माह में शादी है। वह उनके पास आए थे। दूसरा लगन मुहूर्त निकालने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि पांच, 10, 11, 20, व 21, 22 फरवरी को शादी के लिए मुहूर्त हैं। चिकित्सकों द्वारा यह कहा जा रहा है कि फरवरी में ओमिक्रॉन पीक पर होगा, इसलिए लोग शादियों के अन्य मुहूर्त भी निकलवा रहे हैं।
ग्राहक पहले से ही कर रहे कम खर्च
हाथरस। शहर के रेडीमेड गारमेंट्स कारोबारी राजेश अग्रवाल कहते हैं कि संक्रमण के डर से लोग शादी की तैयारियों में खर्च कम कर रहे हैं। उन्हें यह डर सता रहा है कि कहीं संक्रमण के चलते कार्यक्रम आगे टल जाए। इसके अलावा प्रिंटिंग प्रेस संचालक भी यह कह रहे है कि संक्रमण के चलते शादी कार्ड का काम उनके यहां काफी कम हो गया है। समारोह में मेहमानों की संख्या भी घटा दी गई है। इसे लेकर शादी वाले परिवार ज्यादा परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन
टेंट, लाइट, एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीमोहन गुरुजी का कहना है कि कोरोना के चलते लोग घबराए हुए हैं। इन फरवरी माह में होने वाली सहालग में लोग अब बुकिंग को निरस्त करा रहे हैं। साथ ही लोगों की संख्या 100 कर दी है। इससे कैटरिंग अन्य कारोबार पर भी काफी अंतर आया है। लोग शादियों को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कुछ लोग एन वक्त पर माहौल को देखकर फैसला लेने की बात कह रहे हैं। संवाद