फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Corona symptoms seen in four policemen, doing duty in the village of Bitiya

हाथरस: चार पुलिसकर्मियों में दिखे कोरोना के लक्षण, बिटिया के गांव में कर रहे थे ड्यूटी

Fri, 02 Oct 2020 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Corona symptoms seen in four policemen, doing duty in the village of Bitiya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिटिया के गांव में लगे चार पुलिसकर्मियों में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए। इनमें एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है। अधिकारियों ने इन सभी को क्वारंटीन कर परीक्षण के लिए भेज दिया। साथ ही अधिकारी वहां बाहर के लोगों को रोकने के लिए यह भी हवाला देते रहे कि कोरोना के लक्षणों को देखते हुए बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा।
बिटिया के गांव में कई दिन से तैनात चार पुलिसकर्मियों में कोरोना जैसे लक्षण दिखाई दिए। अधिकारियों की मानें तो इन सभी को परीक्षण के लिए भेज दिया गया। इनकी शाम तक रिपोर्ट नहीं आई थी। इधर, जब मीडियाकर्मियों व अन्य लोगों ने गांव में प्रवेश न करने देने को लेकर शोर मचाया तो अधिकारी यही कहते रहे कि कोरोना जैसे लक्षणों की वजह से अन्य लोगों को प्रवेश वर्जित कर दिया गया है।
विज्ञापन

साथ ही इससे एसआईटी की जांच भी प्रभावित होगी। एएसपी प्रकाश कुमार का इस सिलसिले में कहना था कि कई पुलिसकर्मियों में कोरोना के लक्षण मिले हैं, हालांकि अभी इनकी रिपोर्ट नहीं आई है। अन्य बाहरी लोगों का गांव में प्रवेश रोक दिया है। साथ ही एसआईटी की जांच भी बाहरी लोगों की वजह से प्रभावित हो रही है। इसकी वजह से उच्चाधिकारियों का आदेश है कि बाहरी लोगों को गांव में प्रवेश न करने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो कंटेनमेंट जोन घोषित हो सकता है गांव
हाथरस। हालांकि देर शाम तक पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट नहीं आई थी, लेकिन ऐसा माना जा रहा था कि पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई तो प्रशासन इस गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed