फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Corona suspected patient found in Mursan area

हाथरस: मुरसान क्षेत्र में मिला कोरोना का संदिग्ध रोगी

Sat, 07 Mar 2020 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Corona suspected patient found in Mursan area
हाथरस: जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बाहर मौजूद सीएमओ, सीएमएस व अन्य। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस के मुरसान क्षेत्र में कोरोना का एक संदिग्ध रोगी मिला है। उसे जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में दाखिल कराया गया है। इस संदिग्ध रोगी की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। चिकित्सकों व सीएमओ ने उसके बारे में जानकारी हासिल की। अब उसके ब्लड के सैंपल लेकर यह पुष्टि कराई जाएगी कि वह कोरोना वायरस से ग्रसित है या नहीं।
शुक्रवार की शाम को अधिकारियों को यह सूचना मिली कि मुरसान क्षेत्र के एक गांव में कोराना वायरस का एक संदिग्ध रोगी है। इस पर स्वास्थ विभाग की टीम एंबुलेंस को लेकर गांव गई और उसको जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में लाकर भर्ती किया। 25 वर्षीय इस संदिग्ध रोगी ने बताया कि वह नेपाल में काठमांडू घूमने के लिए गया था। अभी हाल ही में 22 फरवरी को लौटा है। उसे सर्दी खांसी जुकाम की समस्या है। जिससे उसे लगा कर कहीं वह कोराना वायरस से तो पीड़ित नहीं है। अब वह इसे लेकर पुष्टि कराना चाहता है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर व अन्य चिकित्सक भी वहां पहुंचे और छानबीन की। सीएमओ बृजेश राठौर ने बताया कि अभी यह बात पुष्ट नहीं हुई है कि जिस व्यक्ति को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है, वह कोराना वायरस से ग्रसित है। इस बात की पुष्टि के लिए उसकी जांच कराई जाएगी, अभी उसे प्रिकॉशन में रखा गया है। उसके ब्लड सैंपल आदि भेजे जाएंगे। तब यह स्पष्ट होगा कि वह कोरोना वायरस से ग्रसित है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed