{"_id":"5f5bb6598ebc3e446940dab2","slug":"hathras-corona-s-panic-increased-in-collectorate-reduced-complaint-hathras-news-ali24357080","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: कलेक्ट्रेट में बढ़ी कोरोना की दहशत, घटे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: कलेक्ट्रेट में बढ़ी कोरोना की दहशत, घटे फरियादी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट में लगातार कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। लगातार इन संक्रमितों के निकलने से कलेक्ट्रेट परिसर में खलबली मच गई है। फरियादी भी कम संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं।
कोरोना संक्रमित की पुष्टि होने के बाद कलेक्ट्रेट के कार्यालयों में काम भी बाधित हो रहा है। यहां तैनात अधिकारी और लिपिक अपनी कोरोना की जांच भी करा रहे हैं। जांच में एक के बाद एक कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि भी हो रही है।
पिछले कुछ दिनों में यहां कोरोना संक्रमण के तीन मामले आए हैं। अभी कई कर्मचारियों को बुखार की भी शिकायत है। लिहाजा वह खुद ही होम आइसोलेट हो गए हैं। कलेक्ट्रेट में कोरोना संक्रमित निकलने की खबर से यहां आने वाले फरियादियों की संख्या में भी कमी आई है।