{"_id":"5ea9c2228ebc3e90257696f5","slug":"hathras-corona-investigation-will-be-done-for-the-accused-going-to-jail-hathras-news-ali2325141190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: जेल जाने वाले अभियुक्तों की पहले होगी कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: जेल जाने वाले अभियुक्तों की पहले होगी कोरोना जांच
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप को लेकर देश व प्रदेश में अलर्ट है। अब जेल भेजे जाने वाले अभियुक्तों की पहले कोरोना जांच होगी। जांच रिपोर्ट आने तक ऐसे अपराधियों को जेल में ही क्वारंटीन किया जाएगा।
यूं तो कोविड 19 के संक्रमण को लेकर काफी कैदियों को जेल से जमानत पर छोड़ा गया है, लेकिन अपराध करने वालों को जेल भी भेजा जा रहा है, ऐसे में जेल में कोरोना का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए कोर्ट के आदेश पर अब जेले भेजे जाने वालों की कोरोना जांच भी होगी, ताकि अगर कोई भी अपराधी कोरोना वायरस से संक्रमित है तो उससे कोई और संक्रमित नहीं हो और उसे उपचार दिया जा सके।
कोरोना जांच रिपोर्ट आने पर दो से तीन दिन तो लग ही जाते हैं। कभी-कभी पांच से आठ दिन भी रिपोर्ट आने में लग जाते हैं। इस बात को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि जेल भेजे जाने वाले जिन अभियुक्तों के नमूने जांच को भेजे जाएंगे। उन्हें जांच रिपोर्ट आने तक जेल में ही बने क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने पर यह निर्णय लिया जाएगा, कि उसे कहां पर रखा जाना है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के निर्देशानुसार किसी भी अभियुक्त को कोरोना परीक्षण के बिना जेल नहीं भेजा जाएगा। नमूने लेने के बाद उसे रिपोर्ट नहीं आने तक जेल में ही अलग से क्वारंटीन किया जाएगा। जांच रिपोर्ट के अनुसार ही आगे की कार्रवाई जेल में ही होगी।
- गौरव बंसवाल, एसपी हाथरस