फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Contract workers demonstrated at the sub-division office regarding demands

हाथरस : मांगों को लेकर संविदा कर्मियों ने उप खंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Fri, 17 Sep 2021 09:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Contract workers demonstrated at the sub-division office regarding demands
उप खंड कार्यालय पर धरना देते संविदा कर्मी। - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

संविदा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले संविदा कर्मियों ने बृहस्पतिवार को उप खंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। उन्होंने न्यूनतम मजदूरी 18 हजार रुपये निर्धारित करने और समय-समय पर अन्य लाभ प्रदान करने की मांग की है।
प्रदर्शन कर रहे संविदा कर्मियों का कहना है कि उन्हें विभाग के अनुरूप मस्टरोल के तहत समायोजित कर समान कार्य एवं समान वेतन दिलाया जाए। ईपीएफ, ईएसआई में हुए घोटाले की जांच कराने, कर्मचारियों की दुघर्टना के दौरान पूरा उपचार कराने, परिवार के भरण पोषण एवं उपचार अवधि का वेतन दिलाया जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा परिजनों को दुर्घटना हित लाभ के रूप में दस लाख रुपये की अनुग्रह राशि व परिवार के एक सदस्य को सेवा में लेने, पेट्रोल, मोबाइल भत्ता सहित अन्य मांग की। प्रदर्शन करने वालों मे प्रमोद, मुनेंद्र , रवेंद्र, यतेंद्र शर्मा, सकील, नारद, यतेंद्र सेंगर, राजुद्दीन, शिवाजी, दीपेश, धर्मेंद्र, मनोज, भवानी, गौरव, योगेश, राजेश विपिन आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed