फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Contact should be made to every voter, work on booth victory campaign

हाथरस : हर मतदाता तक हो संपर्क, बूथ विजय अभियान पर करें कार्य

Sun, 22 Aug 2021 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Contact should be made to every voter, work on booth victory campaign
भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक में मंचासीन भाजपा पदाधिकारी। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी आज अगर वट वृक्ष के रूप में खड़ी है तो उसका श्रेय हमारे बूथ समिति के कार्यकर्ताओं को जाता है। हमारा कार्यकर्ता बूथ पर डट कर विरोधियों से मुकाबला कर पार्टी को जिताने का कार्य करता है। हमें बूथ स्तर पर काम करना है।
विधानसभा के हर मतदाता तक हमारा संपर्क होना आवश्यक है। हमें बूथ विजय अभियान और मतदाता सूची पर कार्य करना है। उक्त बातें कूपा रोड स्थित उत्सव गार्डन में आयोजित विधानसभा स्तरीय बैठक में प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं से सादाबाद विधानसभा में कमल खिलाने की अपील की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हम सब कार्यकर्ता मिलकर इस बार सादाबाद में भाजपा का विधायक बनाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि सभी शक्ति केंद्र प्रभारी एवं संयोजक अपने अपने शक्ति केंद्र पर जाकर बूथ अध्यक्षों को साथ लेकर एवं बूथ सत्यापन अधिकारियों के सहयोग से अपने-अपने बूथों का सत्यापन स्पष्ट एवं योजना रचना बनाकर बूथों पर कार्य करेंगे। योगी जी के नेतृत्व में पिछली बार जीती हुई 325 सीटों का आंकड़ा पार करना है। जिला प्रभारी चौधरी राजा वर्मा ने विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रीति चौधरी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेंद्र सिंह आचार्य, हरिशंकर राना, रूपेश उपाध्याय, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, संजय सिंह, डॉ. महेंद्र पाल शर्मा, डॉ. देवचंद गौड़, मथुरा प्रसाद गौतम, नरेंद्र चौधरी, जगवेंद्र चौधरी, सुनील गौतम, हंवीर सिंह, प्रभात पचौरी, राजेंद्र सिंह, अनिल पाराशर, राजा गरुड़ध्वज, अमित चौधरी, रंजीत चौधरी, डॉ. अंकुर गौड़, चंद्रभान सिंह, दिनेश त्यागी, सत्यप्रकाश वाल्मीकि, तपन जौहर, चरण सिंह, धर्मेश गौतम, बबलू गौतम, रजत रावत, पवन चौधरी, कालू चौधरी, अमित वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed