फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Consumers will be able to pay electricity bill by making installments themselves

हाथरस : उपभोक्ता खुद किस्त बनाकर कर सकेंगे बिजली बिल का भुगतान

Mon, 04 Apr 2022 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Consumers will be able to pay electricity bill by making installments themselves
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

उपभोक्ता अब बिजली बिल की खुद किस्त बनाकर घर बैठे भुगतान कर सकेंगे। उपभोक्ता को ये सुविधा ऑनलाइन हासिल होगी। यह सुविधा अभी जिले में ट्रायल के तौर तीन महीने के लिए है, लेकिन आगे बढ़ाए जाने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि जिले में बिजली महकमे का ओटीएस से पहले 700 करोड़ रुपये का बकाया था। इसमें कुछ उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर बकाया जमा कर दिया है। इसके बाद काफी बकाया आज महकमे का पड़ा हुआ है। किस्त बनाने की सुविधा से जिले के उपभोक्ताओं का राहत मिलेगी। वहीं बिजली महकमे को राजस्व भी मिलेगा।
विज्ञापन

22 मार्च को लागू हुआ आदेश, तीन माह तक मिलेगा लाभ
बिजली महकमे में किस्त जमा करने के आदेश से संबधित पत्र भी आ गया है। उपभोक्ताओं को यह सुविधा 22 मार्च से तीन महीने के लिए लागू की गई है। वर्तमान में उपभोक्ताओं को बिल के किस्तों में भुगतान के लिए अवर अभियंता से लेकर अधिशासी अभियंता के पास तक दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह करें भुगतान
उपभोक्ता को ऑनलाइन किस्त में बिल भुगतान करने के लिए यूपीपीसीएल की वेबसाइट यूपी एनर्जी इन पर अपना ब्योरा दर्ज कराने के भुगतान का विकल्प आने उपभोक्ता बिल की रकम को किस्त के रूप में निर्धारित कर जितनी राशि का भुगतान करना हो कर दें। बकाया राशि अगले बिल में जुड़कर आएगी। नया बिल आने पर उपभोक्ता फिर किस्त बनाकर भुगतान कर सकेगा। इससे उपभोक्ताओं पर विलंब शुल्क भी नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed