फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Construction of police post in Madhugarhi, so that people feel safe

हाथरस : मधुगढ़ी में हो पुलिस चौकी का निर्माण, ताकि लोग खुद को सुरक्षित महसूस करें

Sun, 13 Dec 2020 09:41 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Construction of police post in Madhugarhi, so that people feel safe
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के राष्ट्रीय संयोजक दीपक शर्मा के आवास आशीर्वाद वाटिका पर रविवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इसमें शहर के विभिन्न दलों व संगठनों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दीपक शर्मा पर किए गए हमले के प्रयास की कड़ी निंदा की। नवनीत गौतम ने कहा कि लगातार मधुगढ़ी चौराहे पर शरारती तत्व हिंदुओं पर हमले कर रहे हैं। बहन बेटियों को भी समुदाय विशेष के लोगों द्वारा झुंड बनाकर परेशान किया जाता है। प्रशासन को गंभीरता दिखाते हुए यहां एक पुलिस चौकी का निर्माण कराना चाहिए।

दीपक शर्मा ने कहा कि मेरे साथ हुई घटना से पता चलता है कि मधुगढ़ी में हिंदुओं के साथ कैसा बर्ताव होता होगा। शनिवार को अगर मेरे साथ गनर नहीं होता तो कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती थी, लेकिन गनर के साथ साथ पुलिस की तत्परता भी काफी सराहनीय है। बैठक में मुख्य रूप से कपिल मोहन गौड़, पुष्कर चौहान, शुभम शर्मा, रवि वाल्मीकि, विजय जाटव, पीयूष रावत, सत्यम शर्मा, अमित शर्मा, मेसी शर्मा, हर्षकुश तिवारी, हर्षवर्धन राजावत, गंभीर चौधरी, दीपक चौधरी, संकल्प शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed