फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Construction of eight new roads in the district will be soon with Rs 96 crore

हाथरस: जिले में आठ नई सड़कों का 96 करोड़ रुपये से जल्द होगा निर्माण

Sun, 30 Aug 2020 10:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Construction of eight new roads in the district will be soon with Rs 96 crore
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 96 करोड़ रुपये की लागत से आठ नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इस योजना से जुड़े अधिकारियों ने 80 किलोमीटर सड़क निर्माण की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी है। इसको लखनऊ से दिल्ली भेजा जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। इन सड़कों के निर्माण से लोगों को आवागमन में होने वाली दिक्कतों से निजात मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि जिले के ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाले संपर्क जर्जर हालत में हैं। इस कारण लोगों को काफी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। केंद्र सरकार द्वारा यातायात को सुगम बनाने लिए हाथरस सहित प्रदेशभर में नई सड़क बनाने की योजना तैयार की गई है। प्रदेश में कुल 1,265 किलोमीटर सड़कों के निर्माण के अमलीजामा पहनाया जाएगा, जिसमें हाथरस जिले की आठ सड़कें शामिल हैं। इनकी कुल लंबाई 80 किलोमीटर की है। अफसरों ने इन सड़कों के नवनिर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। इन्हें बनाने पर करीब 96 करोड़ रुपये की लागत आएगी। खास बात यह है कि इन सड़कों की देखभाल का जिम्मा दस साल तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जुड़े अधिकारियों के पास रहेगा। पांच साल बाद फिर से पेचवर्क का काम होगा। उसके बाद यह सड़कें प्रदेश सरकार को हैंडओवर की जाएंगी।
विज्ञापन

इन सड़कों का होगा जिले में निर्माण
सादाबाद व सहपऊ क्षेत्र में कुरसंडा मई नौ किलोमीटर, बल्देव मई खंदौली 14 किलोमीटर, गढ़ी गुमानी से बासवंती 18 किलोमीटर, महरारा होते हुए नवलपुर तक पांच किलोमीटर, बरामई-झगरार पांच किलोमीटर, सादाबाद-जलेसर रोड से सुल्तानपुर लोधई रोड पर पांच किलोमीटर का निर्माण होगा। हाथरस में हाथरस-कैलोरा चौराहा बरवाना मार्ग पर 16 किलोमीटर, सासनी से इगलास मार्ग पर छह किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में आठ सड़कों की सड़कों की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई है। इनकी लागत करीब 96 करोड़ रुपये है। शासन से डीपीआर को लखनऊ से दिल्ली को भेजा जाएगा। उसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
-आरके गौतम, एई पीएमजेएसवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed