{"_id":"5f4be19c8ebc3e2abe3d0d17","slug":"hathras-constraints-in-construction-of-panchayat-ghar-community-toilets-due-to-land-dispute-hathras-news-ali242512684","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: भूमि विवाद के चलते पंचायत घर, सामुदायिक शौचालय निर्माण में आ रही अड़चन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: भूमि विवाद के चलते पंचायत घर, सामुदायिक शौचालय निर्माण में आ रही अड़चन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन के निर्देश पर जिले की ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों और पंचायत घरों का निर्माण कराया जा रहा है। इस क्रम में पंचायतराज विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों और पंचायत घरों के निर्माण के लिए भूमि का निर्धारण किया गया है। जिले की करीब एक दर्जन ग्राम पंचायतों में चिन्हित भूमि पर विवाद की स्थिति है, जिससे काम शुरू नहीं हो पा रहा।
इस आशय की शिकायतें पंचायतराज विभाग को भी मिल रही हैं। अब विभाग की ओर से इन ग्राम पंचायतों में भूमि निर्धारण की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है। विवाद की स्थिति को भी खत्म करते हुए पंचायत घरों व सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है।
डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि कुछ ग्राम पंचायतों में भवन निर्माण में दिक्कतें आ रही हैं। इन पंचायतों में जल्द ही विवाद का निपटारा करते हुए भूमि लेकर पंचायतघर और शौचालयों का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।