फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Congressmen took out BJP, remove inflation, pledge march

हाथरस : कांग्रेसियों ने निकाली भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा

Mon, 22 Nov 2021 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Congressmen took out BJP, remove inflation, pledge march
सादाबाद कस्बे में प्रतिज्ञा पद यात्रा निकालते कांग्रेसी। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ अभियान के तहत रविवार को सादाबाद कस्बे में नगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने पद प्रतिज्ञा यात्रा निकाली। यात्रा के जरिए भाजपा के शासन में बढ़ रही महंगाई का विरोध किया गया और असफलताओं को जनता के समक्ष रखा। नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है।
डीजल, पेट्रोल, गैस, सरसों के तेल के दाम बढ़ने से गरीब किसान मजदूरों की मुश्किल बढ़ रही हैं। इस दौरान किसानों का पूरा कर्जा माफ, गेहूं और धान का मूल्य 2500 रुपये प्रति कुंतल, सबका बिजली बिल हाफ व कोरोना कॉल का बिल माफ, छात्राओं को स्मार्टफोन व स्कूटी, 20 लाख सरकारी रोजगार संविदा और ठेका कर्मचारियों का नियमितीकरण, 10 लाख तक का मुफ्त इलाज, कोरोना की आर्थिक मंदी को दूर करने आदि प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा से लोगों को अवगत कराया।
विज्ञापन

प्रगतिपुरम में हुई नुक्कड़ सभा में प्रदेश सचिव जितेंद्र गौतम और यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मथुरा प्रसाद ने भी प्रतिज्ञा यात्रा के जरिए लोगों को महंगाई सहित अन्य कई मुद्दों को लेकर जागरूक किया। मौके पर अनुज शर्मा, जितेंद्र गौतम एडवोकेट, मथुरा प्रसाद, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शर्मा, दिनेश चौधरी, ठाकुर महिपाल सिंह, हरेंद्र गुप्ता, अनिल शर्मा, कपिल कुशवाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed