{"_id":"60db555a8ebc3ee59c071639","slug":"hathras-congressmen-staged-a-sit-in-demonstration-over-the-problems-of-electricity-hathras-news-ali266818855","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विद्युत की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विद्युत की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जर्जर विद्युत तारों की वजह से लगातार हो रहे हादसों को लेकर कांग्रेसियों ने मंगलवार को ओढ़पुरा स्थित विद्युत कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया और पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से पूरे जिले में हाईटेंशन लाइन जर्जर अवस्था में झूल रही हैं, जिसकी वजह से बड़े हादसे हो रहे हैं। सिकंदराराऊ ब्लॉक के गांव सराय में बीते दिनों बरात चढ़ते समय जर्जर विद्युत लाइन की वजह से करंट से बच्चे की मृत्यु हो गई। कई लोग घायल हो गए।
जिलाध्यक्ष ने मांग की कि घायलों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। मरने वाले बच्चे के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा विद्युत विभाग द्वारा दिया जाए। इसके अलावा मोहल्ला श्रीनगर, रविकुंज सहित कई स्थानों पर भी लाइनें झूल रही हैं। इन लाइनों को दुरुस्त किया जाए, वरना कांग्रेस आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, अजीत कुमार गोस्वामी, बीना गुप्ता एड, कुलदीप कुमार सिंह, मोहम्मद ताहिर, सलमा बेगम, मुवीन खान, रोशनलाल वर्मा, विष्णु कुमार, आकाश पौरुष, राधेश्याम अग्निहोत्री, रतन सिंह दिवाकर, चौ. ऊदल सिंह, काजल चौधरी, मोहम्मद तौशीब आदि थे।