{"_id":"602ff90b8ebc3ee93213afa6","slug":"hathras-congressmen-run-rickshaw-in-protest-against-the-increased-prices-of-petrol-diesel-and-cooking-gas-hathras-news-ali2567075101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने चलाया रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने चलाया रिक्शा
विज्ञापन
हाथरस : पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमत में वृद्धि के विरोध में रिक्शे पर बैठकर नारेबाजी करते कांग
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के दामों में हुई वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के जिला व शहर अध्यक्ष ने रसोई गैस सिलिंडर को रिक्शे से बांधकर खुद रिक्शा चलाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
जुलूस में शामिल कांग्रेस नेता हाथों में झंडे और तख्तियां लिए हुए थे। यह जुलूस कांग्रेस के परसट्टा बाजार स्थित कार्यालय से शुरू होकर, पत्थर बाजार, सराफा बाजार, गुड़िहाई बाजार, कमला बाजार, सरक्यूलर रोड, मेंडू गेट चौराहा, चक्की बाजार, नयागंज होता हुआ वापस कार्यालय पर पहुंचा। इसका नेतृत्व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगु्प्त विक्रमादित्य व शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम ने किया।
कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि आज पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि से आम आदमी बेहद परेशान है। गरीब आदमी को अपने परिवार के पालन-पोषण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी सरकार गहरी नींद में सो रही है। सरकार केवल अडानी और अंबानी की है। उसे मध्यम वर्गीय और गरीब आदमी से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन में बीना गुप्ता एडवोकेट, अध्यक्ष कुलदीप कुमार सिंह, सत्यप्रकाश रंगीला, अविनाश पचौरी, रोशनलाल वर्मा, ऋषि कुमार कौशिक, राधेश्याम अग्निहोत्री, मधुर मनोहर शर्मा, देवेंद्र शर्मा, पूपू बौहरे, गोविंद शरण चतुर्वेदी, कपिल नरूला, विष्णु कुमार, मोहम्मद तोसीब, सोनू पंडित, पन्नालाल, डॉ. रमन गुप्ता, संजय कप्तान, कन्हैयालाल पुलंद, प्रिंस, योगेश कुमार, दीपक वर्मा आदि मौजूद थे।