{"_id":"617d901edea7be1dcb6d7b78","slug":"hathras-congress-s-support-base-is-increasing-in-the-state-due-to-the-hard-work-of-priyanka-gandhi-sikandhra-rahu-news-ali2770881183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : प्रियंका गांधी की मेहनत से प्रदेश में बढ़ रहा कांग्रेस का जनाधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : प्रियंका गांधी की मेहनत से प्रदेश में बढ़ रहा कांग्रेस का जनाधार
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की जन संदेश यात्रा का पंत चौराहे पर स्वागत करते कांग्रेसी।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्रा शनिवार की रात अलीगढ़ से चल कर कस्बा के पंत चौराहा पर पहुंची। यात्रा का नेतृत्व पूर्व सांसद लखीमपुर खीरी जफर अली नकवी, सतीश शर्मा कर रहे थे। यात्रा में कांग्रेस के बड़े नेता सलमान खुर्शीद को आना था लेकिन वे नहीं आए। इससे कांग्रेसियों में निराशा नजर आई। इस मौके पर जफर अली ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है।
प्रियंका गांधी की यात्रा रात सात बजे पंत चौराहा पहुंची। अलीगढ़ बॉर्डर पर कांग्रेसी यात्रा के स्वागत के लिए पहुंच गए थे। पंत चौराहे पर काफिला रुका तो सांसद नकवी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का ग्राफ प्रियंका गांधी की मेहनत के बाद तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार की नाकामियों को प्रियंका घर-घर पहुंचा कर जन जागरण कर रही हैं।
चाहे लखीमपुर खीरी कांड हो चाहे आगरा में दलित की हत्या का मामला। प्रियंका गांधी लोगों की आवाज बनीं। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। स्वागत के बाद यात्रा हाथरस के लिए रवाना हो गई। मौके पर नवेद खान, अखलाक भारती, हसीन खान, सत्यप्रकाश शर्मा, माशा अल्लाह, निखिलबर्ती पाठक, सोनू पंडित, पवन पंडित, प्रदीप जादौन, अजीत कुमार चौहान आदि थे।