{"_id":"60b136f38ebc3e9a2359622a","slug":"hathras-congress-organization-will-have-to-stand-in-every-village-sadabad-news-ali2641433115","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : हर गांव में खड़ा करना होगा कांग्रेस का संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : हर गांव में खड़ा करना होगा कांग्रेस का संगठन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी करने के लिए प्रदेश सचिव अमित सिंह ने शुक्रवार को राया रोड स्थित एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विकास चौधरी के आवास पर बैठक कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
प्रदेश सचिव अमित सिंह ने कहा कि यदि 2022 में कांग्रेस को उत्तर प्रदेश की सत्ता में लाना है तो हमें हर गांव में कांग्रेस का संगठन खड़ा करना होगा। तभी हम प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष के हाथों को मजबूत कर पाएंगे। गांव-गांव में युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलानी होगी। लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराना होगा।
यह तब ही संभव है, जब कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अभी से पार्टी को मजबूत करने में जुट जाए। जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहां की जिले में न्याय पंचायत स्तर तक कांग्रेस पार्टी का गठन हो चुका है। अब अगला कदम ग्राम पंचायत की ओर है, इसलिए पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्षों और न्याय पंचायत अध्यक्षों को अपनी कमेटी के साथ-साथ ग्राम पंचायत के अध्यक्षों की नियुक्ति करनी है। अध्यक्षता सहपऊ ब्लॉक के अध्यक्ष पंडित संतोष शर्मा ने की। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा, जितेंद्र गौतम एडवोकेट, बिना गुप्ता एडवोकेट, हरेंद्र गुप्ता, किशन गौतम, सोनू बघेल आदि लोग मौजूद थे।