फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Complaint to the outgoing district panchayat president for removal of gumti

हाथरस : गुमटी हटवाने की निवर्तमान जिपं अध्यक्ष से की शिकायत

Tue, 15 Jun 2021 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Complaint to the outgoing district panchayat president for removal of gumti
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

एसडीएम द्वारा दो दिन पहले चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अवैध रूप से नालों और सड़कों की पटरियों पर रखीं कुछ लकड़ी की गुमटी (खोखे), अस्थायी रूप से रखे तख्त, तिरपाल व टीनशेड को सख्ती से हटवाया गया। इससे आक्रोशित काफी लोगों ने सोमवार को मौके पर निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय को बुला लिया और अपनी समस्या उन्हें बताई।
निवर्तमान जिपं अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने मौके पहुंचकर गुमटी वाले गरीब लोगों की समस्या सुनी। उन्होंने मौके से ही डीएम को फोन पर उनकी समस्या से अवगत कराया। इसके बाद वहां पहुंचे एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने निवर्तमान जिपं अध्यक्ष को मौके की स्थिति को दिखाया और उन्हें बताया कि वह खुद गरीब लोगों की मदद करना चाहते हैं।
विज्ञापन

जिन लोगों की गुमटी सड़क पर रखी हुई थीं या आवागमन बाधित हो रहा था, सिर्फ उन्हें ही हटाया गया है। विनोद उपाध्याय ने कहा कि कोरोना काल में गरीब लोगों को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित न किया जाए। इस दौरान अरुण शर्मा व अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed