{"_id":"6161e07c8ebc3e626c195a7c","slug":"hathras-complaint-of-assault-by-entering-the-house-with-a-pistol-shaphu-news-ali275333088","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : तमंचा लेकर घर में घुसकर मारपीट करने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : तमंचा लेकर घर में घुसकर मारपीट करने की शिकायत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव रसगवां निवासी मोनू पुत्र सत्य प्रकाश ने शुक्रवार की देर शाम कोतवाली में तहरीर देकर दो नामजद एवं एक अज्ञात युवक के खिलाफ घर में घुस कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इलाका इंचार्ज एसआई सुरेंद्र सिंह का कहना है तहरीर मिल चुकी है कि शीघ्र आरोपियों का पकड़ा जाएगा।
तहरीर में मोनू ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम को घर पर बैठा हुआ था। उसी समय तीन लोग वहां आए, उनके हाथों में तमंचा था। उन्होंने आकर मेरे साथ मारपीट की। जब उसे बचाने उसकी मां एवं पत्नी आई तो उन्होंने उनके साथ भी मारपीट व अभद्रता की।
उल्लेखनीय है कि उक्त मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें एक युवक के हाथ में तमंचा दिख रहा है। मारपीट की सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही तीनों युवक वहां से भाग गए थे। संवाद