फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Complainant sitting on dharna to get his land

हाथरस : अपनी जमीन पाने के लिए धरने पर बैठा शिकायतकर्ता

Fri, 31 Dec 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Complainant sitting on dharna to get his land
हाथरस : तहसील सदर में धरने पर बैठे एक परिवार को समझाते नायब तहसीलदार। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ग्राम अल्हैपुर चुरसैन निवासी कुछ लोगों ने राजस्व कार्मिकों की साठगांठ से गांव के कुछ लोगों पर जाली कागजात बनवा कर उसकी जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। वहीं कुछ ही देर बाद नायब तहसीलदार के आश्वासन के बाद उक्त शिकायतकर्ता धरने से उठ गए।
ग्राम अल्हैपुर चुरसैन निवासी जंगली सिंह व सूबेदार सिंह पुत्रगण सुम्मेर सिंह और गोमा देवी पत्नी रामेश्वर ने उपजिलाधिकारी सदर को पिछले दिनों एक शिकायती पत्र दिया था। शिकायत में कहा था कि तकरीबन 38 वर्ष पूर्व उनके पिता के नाम कृषि भूमि का आवंटन हुआ था। भूमि आवंटन के लगभग 10 वर्ष बाद उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। उनके पिता की मृत्यु के बाद गांव के ही कुछ लोगों ने उनके पिता के नाम पर चिप्पी लगाकर व राजस्व कर्मचारियों से सांठ गांठ कर अपना नाम दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में उच्चाधिकारियों से मामले का निस्तारण करने की मांग की थीं। वहीं उन्होंने न्याय न मिलने की स्थिति में अपने परिवार के साथ भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी थी। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को शिकायतकर्ता तहसील परिसर में धरने पर बैठ गया। जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ितों को समझा बुझाकर धरने से उठाया। उन्होंने छह जनवरी को तारीख के जरियेे सुनवाई करने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed