फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Communicable disease control campaign started, rally taken out

हाथरस : संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, रैली निकाली

Sun, 03 Apr 2022 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Communicable disease control campaign started, rally taken out
हाथरस : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सीएमओ कार्यालय से निकाली गई रैली का फीता काटकर व हरी झंड? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में शनिवार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत हुई। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एएस वशिष्ठ की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सीएमओ ने बताया कि अभियान का शुभारंभ रैली निकालकर किया गया। जागरुकता के लिए जिले में विभिन्न स्थानों पर गोष्ठी, परिचर्चा और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
रैली को हरी झंडी सदर विधायक अंजुला माहौर ने दिखाई। उन्होंने कहा कि ये सरकार का बेहद महत्वाकांक्षी अभियान है। इसमें एक बड़ी रैली निकाली गई है। इसका संदेश पूरे शहर में जाएगा। इसका लाभ शहर की जनता को मिलेगा। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) साहित्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि अभियान दो से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इसमें कई विभागों द्वारा सहयोग किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि अभियान के दौरान वैक्टर जनित रोग मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

अभियान के दौरान बुखार, टीबी और कोविड के लक्षणों वाले व्यक्ति के बारे में घर-घर जाकर पूछताछ की जाएगी। लक्षण मिलने पर रोगियों को चिन्हित कर उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर नि:शुल्क एंबुलेंस की सेवा भी उपलब्ध रहेगी। लक्षण मिलने वाले व्यक्ति का पूरा नाम, पता और मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय तक भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि अभियान के अंतर्गत ही जिले में 15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बीमार लोगों के बारे में जानकारी लेगी। 12 साल से अधिक आयु के जिन लोगों को कोविड का टीका नहीं लगा है, उन्हें टीके से प्रतिरक्षित किया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी एम जौहरी ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत विकास, पंचायतराज, ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, सूचना और उद्यान विभाग की सहभागिता रहेगी। जहां भी मच्छर पनपने की संभावना होगी, वहां निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता, डीपीएम बलवीर सिंह वर्मा आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed