फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Collectorate complex turned into a cantonment

हाथरस : छावनी में तब्दील रहा कलेक्ट्रेट परिसर

Sat, 25 Sep 2021 12:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Collectorate complex turned into a cantonment
हाथरस : कलेक्ट्रेट के गेट पर तैनात पुलिस बल। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया कांड में विभिन्न मांगों को लेकर भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के धरना-प्रदर्शन के एलान को लेकर शुक्रवार की सुबह से ही कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। कलेक्ट्रेट सभी गेटों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। आम लोगों की आवाजाही पूर्णत: प्रतिबंधित रही। कोषागार व अन्य कार्यों से जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ा।
भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार (24 सितंबर) को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सतर्क हो गए। खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया। कलेक्ट्रेट को जाने वाले रास्ते पर जगह-जगह पुलिस बल को तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह से ही कलेक्ट्रेट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। यहां तक कि रास्ते में बैरियर लगाकर कर वाहनों को रोका भी गया। वहीं भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को कलेक्ट्रेट से 200 मीटर पहले ही रोक दिया गया। समर्थक पैदल ही मुख्य गेट तक पहुंच सके। कलेक्ट्रेट के सभी गेटों पर पुलिस बल तैनात रहा। पीएसी ने भी मोर्चा संभाले रखा। कलेक्ट्रेट परिसर में आने-जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी से गुजरना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed