{"_id":"62c5c5edd62d83007748736c","slug":"hathras-cmo-upset-due-to-lack-of-cleanliness-in-the-hospital-hathras-news-ali2954847200","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अस्पताल में सफाई ठीक न मिलने पर बिफरे सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अस्पताल में सफाई ठीक न मिलने पर बिफरे सीएमओ
विज्ञापन
हाथरस : सीएचसी सासनी का निरीक्षण करते सीएमओ डाॅ. मंजीत सिंह। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नवागत मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. मंजीत सिंह ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी का निरीक्षण किया। यहां गंदगी देखकर सीएमओ ने फटकार लगाई और इसमें सुधार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के वक्त एक कर्मचारी गैरहाजिर मिला। उसके वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाई गई है।
निरीक्षण के समय वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. मोहम्मद इंतेखाब आलम, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मण यादव, फार्मासिस्ट शिव कुमार और अन्य कर्मचारी उपस्थित मिले। जबकि बीपीएम प्रदीप शर्मा और बीएएम गौरव जौहरी अनुपस्थित मिले। गौरव जौहरी निरीक्षण के समय तक उपस्थित हो गए। नेत्र विभाग में नेत्र परीक्षण अधिकारी गिरिबला वार्ष्णेय उपस्थित मिलीं।
इस दौरान इमरजेंसी ट्रे बेतरतीब मिली। इसे व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश दिए। लेबर रूम में ड्यूटी पर तैनात नर्स मेंटर और स्टाफ नर्स उपस्थित मिलीं। लेबर रूम में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान कोल्ड चेन हैंडलर सुनहरी लाल उपस्थित मिले। कोल्ड चेन में सभी प्रपत्रों का परीक्षण करने पर पाया गया कि समस्त प्रपत्र अपडेट हैं। निर्देशित किया गया कि जल्द से जल्द सभी अभिलेख पूर्ण कर लिए जाएं। चिकित्सालय में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई।
विज्ञापन
चिकित्सालय में मूवमेंट रजिस्टर उपलब्ध नहीं मिला। इस रजिस्टर को तैयार करने के निर्देश दिए और कहा कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी इंद्राज करने के पश्चात ही फील्ड में जाए। प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि निरीक्षण के समय मिलीं सभी कमियों को दूर करते हुए तीन दिवस के अंदर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराएं। अनुपस्थित मिले कर्मचारी प्रदीप शर्मा का माह जून का वेतन बिना अनुमति के अग्रिम आदेशों तक न निकाले जाने के निर्देश दिए। संवाद