फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: CMO took stock of Ayushman card camps

हाथरस : सीएमओ ने लिया आयुष्मान कार्ड के शिविरों का जायजा

Fri, 30 Sep 2022 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:16 AM IST
सार

आयुष्मान मित्र द्वारा बताया गया कि आयुष्मान कार्ड बनाने में ऑनलाइन साइट चल नहीं रही है। संबंधित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता और संगिनी द्वारा स्थानीय लाभार्थी को पंचायत भवन में घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए बुलाया जा रहा था। एसीएमओ डॉ. मधुर कुमार ने प्रभारी चिकित्साधिकारी महौ डॉ. सोनू निमेष को निर्देश दिए कि ब्लॉक में लगने वाले प्रत्येक शिविर पर चिकित्साधिकारी की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें, ताकि आयुष्मान कार्ड बनाने में कोई समस्या न आए और लाभार्थियों के जल्द से जल्द कार्ड बनाए जा सकें।

विज्ञापन
Hathras: CMO took stock of Ayushman card camps
हाथरस : शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : HATHRAS

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. मंजीत सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) डॉ. मधुर कुमार और डीजीएम मोहित त्रिवेदी ने आयुष्मान कार्ड के शिविरों का जायजा लिया।
अधिकारियों ने सीएचसी महौ क्षेत्र के गांव तरफरा, धौरपुर, वाहनपुर एवं ब्लॉक हसायन के ग्राम गिरधरपुर में आयुष्मान कार्ड की प्रगति देखी। आयुष्मान मित्र द्वारा बताया गया कि आयुष्मान कार्ड बनाने में ऑनलाइन साइट चल नहीं रही है। इस कारण कार्ड बनाने में काफी दिक्कत आ रही है। आयुष्मान मित्र द्वारा एप से भी कार्ड बनाने की कोशिश की जा रही थी। संबंधित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता और संगिनी द्वारा स्थानीय लाभार्थी को पंचायत भवन में घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए बुलाया जा रहा था।
विज्ञापन

सीएमओ ने संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लाभार्थियों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनवाकर लक्ष्य की प्राप्ति करना सुनिश्चित करें। चाहे रात तक शिविर क्यों न लगाने पड़ें। एसीएमओ डॉ. मधुर कुमार ने प्रभारी चिकित्साधिकारी महौ डॉ. सोनू निमेष को निर्देश दिए कि ब्लॉक में लगने वाले प्रत्येक शिविर पर चिकित्साधिकारी की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें, ताकि आयुष्मान कार्ड बनाने में कोई समस्या न आए और लाभार्थियों के जल्द से जल्द कार्ड बनाए जा सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed