फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: CMO to know the condition of health services in Mhow, Hasayan CHC

हाथरस : सीएमओ ने महौ, हसायन सीएचसी में जाना स्वास्थ्य सेवाओं का हाल

Thu, 10 Feb 2022 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: CMO to know the condition of health services in Mhow, Hasayan CHC
हाथरस : सीएचसी महौ का निरीक्षण करते सीएमओ। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल सागर वशिष्ठ, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) डॉ. मधुर कुमार व डॉ. नरेश गोयल ने बुधवार को संयुक्त रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महौ व हसायन का निरीक्षण किया। दोनों अस्पतालों में प्रधानमंत्री मातृत्व सप्ताह दिवस के तहत चल रहीं गतिविधियों का जायजा लिया। कोविड टीकाकरण की भी समीक्षा की गई।
अभियान के दौरान चिकित्सालय में टीकाकरण के लिए विशेष काउंटर लगाए गए थे। जिन महिलाओं का टीकाकरण नहीं हुआ, उनका टीकाकरण कराने के लिए निर्देशित किया गया। सीएमओ ने कहा कि जिन लाभार्थियों के बैंक खाते नहीं हैं, उनके खाते तत्काल खुलवाए जाएं। चिकित्सा इकाई पर आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं की हिमोग्लोबिन, यूरिन, एचआईवी व ब्लड ग्रुप डी की जांच की जाए।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं के लिए सूक्ष्म जलपान व बैठने की ठीक व्यवस्था की जाए। निरीक्षण के समय मिलीं कमियों को दूर करने के लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि वह कमियों को दो दिन के अंदर दूर कर लेंगे। अनुपस्थित मिले स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed