फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: CMO expressed displeasure over finding flaws in PHC

हाथरस : पीएचसी में खामियां मिलने पर सीएमओ ने जताई नाराजगीपीएचसी में खामियां मिलने पर सीएमओ ने जताई नाराजगी

Sun, 26 Jun 2022 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: CMO expressed displeasure over finding flaws in PHC
हाथरस : आरोग्य मेले के दौरान पीएचसी नगला मनी में जानकारी लेते सीएमओ। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को जिलेभर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल सागर वशिष्ठ ने नगला मनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। मेले में रोस्टर के अनुसार लगी ड्यूटी लिस्ट के अनुरूप सभी कर्मचारी उपस्थित मिले।
उन्हें बताया गया कि आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं और अन्य लाभार्थियों को आरोग्य मेले की सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए बुलाने क्षेत्र में गई हैं। एएनएम व सीएचओ उपस्थित मिलीं। उनके सेवा पटल पर आवश्यक उपकरण व सामग्री उपलब्ध थी। कोविड की जांच के लिए एंटीजन किट भी उपलब्ध मिलीं। आयुष चिकित्सक की ड्यूटी चंदपा में लगी होने के कारण वे उपस्थित नहीं थे।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी को आधा घंटे की देरी से आने के लिए चेतावनी दी गई। इंजेक्शन कक्ष की सफाई पर नाराजगी जताते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। एक कक्ष का पंखा खराब मिलने पर प्रभारी अधीक्षक को फोन से आवश्यक निर्देश दिए। प्रभारी चिकित्साधिकारी को भविष्य में समय से उपस्थित होकर मेले का आरंभ करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

27 पीएचसी पर हुआ मेलों का आयोजन
हाथरस। आरोग्य मेलों का आयोजन रविवार को जिले के 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ। इनमें कुल 1555 मरीज पहुंचे। इनमें 615 पुरुष, 507 महिलाएं और 343 बच्चे शामिल थे। मेले में बुखार के 86 मरीज पहुंचे। इन्हें दवा दी गई। 186 गोल्डन कार्ड भी मेले में बनाए गए। आरोग्य मेले में 140 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed