फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Cleanliness Survey 2020: Saadabad Nagar Panchayat gets 18th rank in North Zone

हाथरस: स्वच्छता सर्वेक्षण 2020: नॉर्थ जोन में सादाबाद नगर पंचायत को मिली 18वीं रैंक

Fri, 21 Aug 2020 02:26 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Cleanliness Survey 2020: Saadabad Nagar Panchayat gets 18th rank in North Zone
हाथरस: स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के परिणाम की जानकारी देते नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत किए जाने वाले वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में सादाबाद नगर पंचायत को नॉर्थ जोन में 18 वीं और जनपद हाथरस में पहली रैंक मिली है। मंडल में भी सादाबाद नगर पंचायत की तीसरी रैंक प्राप्त हुई है। 2018 में सादाबाद की रैंक 674 थी और 2019 में 470 थी। नगर को 6000 में से 2881 अंक प्राप्त हुए हैं।
नगर पंचायत के अध्यक्ष रविकांत अग्रवाल और अधिशासी अधिकारी लल्लनराम यादव ने बताया कि नॉर्थ जोन मेें यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख आते हैं। इसमें स्वच्छता के मामले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सादाबाद नगर पंचायत ने 18 वीं रैंक प्राप्त की है। नगर पंचायत सादाबाद को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, इसमें नगर की जनता का पूर्ण सहयोग भी मिल रहा है। हर घर तक कूड़ा उठाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली भेजी जा रही हैं तो वहीं टीम बनाकर प्रत्येक वार्ड में हर गली मोहल्ले की साफ सफाई कराई जा रही है। नगर के करीब छह हजार लोगों के यहां डस्टबिन का वितरण भी हो चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया नगर में करीब 125 सफाई कर्मियों की टीम रोजाना सफाई कार्य में जुटी रहती है। नगर में साफ सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉली, टैंपो, ढकेल गाड़ी, स्प्रे मशीन, फॉगिंग मशीन, जेसीबी आदि उपकरण हैं। नगर में कई जगह कूड़े की गाड़ी भी खड़ी करवाई गई हैं। लोगों को लगातार साफ सफाई और स्वच्छता के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सादाबाद को मिली सफलता में डीपीएम मनीष राज अग्रवाल, डीसी चेतन सिंह चौहान, स्वच्छता निरीक्षक वीरेंद्र चौहान, मुकेश कुमार, कपिल वार्ष्णेय, शैलेंद्र वार्ष्णेय, अनुपम गुप्ता के अलावा सभी सभासदों व स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा है। जल्द ही पूरी टीम को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सालों के दौरान इस साल लगाई सबसे लंबी छलांग
सादाबाद नगर की कुल आबादी 41148 है। स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर ने पिछले दो सालों के दौरान लंबी छलांग लगाई है। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2018 में सादाबाद की रैंक 674 थी, जिसमें 2019 में थोड़ा सुधार दर्ज किया गया और नगर की रैंक 470 हो गई थी। लेकिन इस साल लंबी छलांग लगाते हुए सादाबाद नगर की रैंक सुधरकर नॉर्थ जोन में 18वीं हो गई है।
6000 में से 2881 अंक हुए प्राप्त
स्वच्छता सर्वेक्षण प्रत्येक साल 6000 अंकों के लिए किया जाता है। सादाबाद नगर पंचायत को इस साल 2881 अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed