{"_id":"61daff7a85d6fb522568ab86","slug":"hathras-classes-will-not-run-in-degree-colleges-till-january-16-hathras-news-ali2827028121","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 16 जनवरी तक डिग्री कॉलेजों में भी नहीं चलेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 16 जनवरी तक डिग्री कॉलेजों में भी नहीं चलेंगी कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से संबद्ध डिग्री कॉलेज में भी सोमवार से लेकर 16 जनवरी तक भौतिक रूप से कक्षाओं का संचालन बंद रहेगा। कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है। इस दौरान विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। किसी डिग्री कॉलेज में परीक्षाएं चल रही हैं, तो वह यथावत चलेंगी। परीक्षाओं के लिए कॉलेज संस्थान खोले जाएंगे।
कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन कराते हुए परीक्षाएं संचालित की जाएंगी। डिग्री कॉलेजों में भी सोमवार से लेकर 16 जनवरी तक भौतिक रूप से शिक्षण कार्य बंद रहेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आदेश जारी कर कर निर्देश दिए हैं। उधर सभी प्राइमरी स्कूलों से लेकर इंटर कॉलेज तक को पहले ही बंद कर दिया गया है।
यहां भी ऑनलाइन कक्षाएं ही संचालित हो रही हैं। सिर्फ किशोरों को टीका लगाने के लिए स्कूल खोले जा रहे हैं। आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. इंदू वार्ष्णेय ने बताया कि 10 जनवरी को जिन छात्राओं की परीक्षा है सिर्फ उन्हें ही कॉलेज आना है। शेष छात्राओं की ऑनलाइन कक्षाएं 16 जनवरी तक चलेंगी। इसके लिए छात्राओं को जूम मीटिंग की लिंक उपलब्ध करा दी जाएगी।