फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Claims of BJP, we will become District Panchayat President

हाथरस : भाजपाइयों का दावा, हमारा ही बनेगा जिला पंचायत अध्यक्ष

Fri, 07 May 2021 10:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Claims of BJP, we will become District Panchayat President
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला पंचायत के 24 वार्डों में से भाजपा के केवल पांच सदस्य ही जीते हैं, फिर भी भाजपा की कोशिश है कि जिला पंचायत अध्यक्ष उसकी ही पार्टी का बने। पार्टी के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों के साथ शुक्रवार को भाजपा के पदाधिकारियों के साथ जब बैठक की तो उन्हें यह भरोसा भी दिलाया कि जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का ही होगा और इससे आलाकमान को अवगत करा दिया गया है। जिला कार्यालय पर हुई इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने की और संचालन हरीशंकर राना ने किया।
बैठक में विजयी सदस्य राधा परमार, पंजाबीलाल दिवाकर, पिंकी चौधरी, राजा गरुणध्वज सिंह और प्रभा सिंह को जीत की बधाई दी गई। साथ में संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए एकजुटता पर जोर दिया गया। बैठक में अनुरोध किया कि इस समय फैली हुई कोरोना महामारी में सभी एकजुट होकर अपने क्षेत्रों की जनता को स्वास्थ्य किट बटवाने में प्रशासन की मदद करें।
विज्ञापन

जो कोरोना महामारी से पीड़ित हैं, उनके परिवार के लोगों के लिए भोजन उपलब्ध कराने में पूर्ण सहयोग करें। जीते हुए जिला पंचायत सदस्यों से जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि भाजपा सबका साथ व सबका विकास का नारा देने वाली पार्टी है। इसमें जीते हुए जिला पंचायत सदस्यों का बहुत बड़ा योगदान है। भाजपा हमेशा उनके साथ खड़ी है। जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का ही होगा। इस संबंध में प्रदेश नेतृत्व को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में रूपेश उपाध्याय, रामवीर सिंह भैयाजी, मोहन पंडित, मूलचंद्र वार्ष्णेय, प्रमोद मदनावत, ठाकुर फतेह सिंह, ओमवीर राणा, अतुल राणा, पंकज पल्हावत, चंद्रवीर पल्हावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed