{"_id":"61c75da780930e7f7a6658bf","slug":"hathras-church-lit-up-with-lights-message-given-to-share-happiness-hathras-news-ali281513154","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रोशनी से जगमगाए चर्च, खुशियां बांटने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रोशनी से जगमगाए चर्च, खुशियां बांटने का दिया संदेश
विज्ञापन
हाथरस : क्रिसमस के मौके पर सजा चर्च। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्रिसमस के मौके पर शनिवार को शहर के चर्चों में प्रेम और खुशियां बांटने का संदेश दिया गया। गिफ्ट गैलरियों में खासी भीड़ रही। सोशल मीडिया पर बधाई और शुभकामनाओं का दौर चला। संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में सुबह से शाम तक बधाइयों का दौर चला। कॉलेज को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। इस मौके पर प्रार्थना सभाओं का आयोजन हुआ।
अलीगढ़ रोड स्थित सेंट मार्क चर्च में धूमधाम के साथ क्रिसमस का पर्व मनाया गया। प्रभु यीशु के जन्म के उत्साह के बीच एक-दूसरे को मैरी क्रिसमस कहा। इस मौके पर सेंट मार्क चर्च में मिठाई वितरण की गई। गीतों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पादरी संतोष पांडेय ने बाइबिल के उपदेश पढ़कर सुनाए। उन्होंने कहा कि दुनिया के उद्धार के लिए पृथ्वी पर प्रभु यीशु का आगमन हुआ है। हाथरस शहर के लोगों के विशेष प्रार्थना की गई। उन्होंने कहा कि सब मिलकर मानवता की सेवा करें।
मानव धर्म से सबसे उच्चा है। चर्च को रंग बिरंगी लाइटों व मोमबत्तियों से सजाया गया। लोग प्रभु यीशु के जन्म की खुशी बांटने में लगे थे। शहर में जगह-जगह कार्यक्रम हुए। शहर के संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। फादर सन्नी कोट्टूर ने शुभकामनाएं दीं। कॉलेज में प्रभु यीशु के जन्म की झांकी सजाई गई। केक का वितरण किया गया।