फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Children of basic schools studied for half the session without books In Hathras

Hathras News : आधा सत्र तक बिना पुस्तक ही बेसिक स्कूलों के बच्चों ने की पढ़ाई, डिग्री काॅलजों में सत्र अनियमित

Wed, 28 Dec 2022 11:37 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 28 Dec 2022 11:37 PM IST
सार

बेसिक स्कूल के बच्चे हों या डिग्री कॉलेज के बच्चे, दोनों को ही साल 2022 में परेशानियों से जूझना पड़ा। बेसिक स्कूल के बच्चों पर आधा सत्र बीत जाने के बाद भी किताबें नहीं रहीं। डिग्री काॅलेजों में शैक्षिक सत्र नियमित नहीं रहा। पांच छात्रावासों का निर्माण भी पूरा नहीं हो पाया।

विज्ञापन
Children of basic schools studied for half the session without books In Hathras
हाथरस बीएसए कार्यालय का भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे पूरे साल विभाग की अव्यवस्थाओं से जूझे। बच्चों को आधे वर्ष किताबें ही नहीं मिलीं और कार्य उत्तर पुस्तिकाएं साल के अंत र्में आइं। डिग्री कॉलेजों के विद्यार्थी भी शैक्षिक सत्र नियमित न होने की वजह से परेशान रहे, तो वहीं कई छात्रावासों का निर्माण भी पूरा नहीं हो सका।

विज्ञापन


बात यदि बेसिक शिक्षा की करें, तो बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चे पूरे साल विभागीय अव्यवस्थाओं से जूझते रहे। जो कार्य पुस्तिकाएं सत्र की शुरुआत में ही आ जानी चाहिए थी, वह साल के अंत में आईं। ऐसा ही कुछ हाल बेसिक शिक्षा के स्कूलों में किताबों के वितरण का रहा। आधा साल बीतने पर किताबें आईं।
विज्ञापन


इससे पहले बच्चे बिना किताबों के ही पढ़े। इसी तरह माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिले में तीन छात्रावासों का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं दो छात्रावासों का निर्माण बालिका शिक्षा के तहत कराया जा रहा है। वार्षिक सत्र पूरा होने तक भी इन पांचों छात्रावासों का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। ऐसे में गरीब तबके की जो छात्राएं इन छात्रावासों में रहकर पढ़ाई करने की उम्मीद लगाए बैठी हैं, उनको अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां हो रहा छात्रावासों का निर्माण

  • गौरी शंकर हिंदू इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ
  • नगला बीच हसायन
  • नगर पंचायत सहपऊ
  • विकास खंड मुरसान के टुकसान
  • सादाबाद के वास अमरू


शैक्षिक सत्र नियमित न होेने से परेशान रहे विद्यार्थी
हाथरस के डिग्री कॉलेजों में शैक्षिक सत्र नियमित न होने से परीक्षार्थी पूरे साल दिक्कतें झेलते रहे, क्योंकि डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा और राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ की अलग-अलग व्यवस्थाओं के कारण परीक्षार्थी परेशान रहे। पुराने छात्रों के कार्य अभी भी आगरा से हो रहे हैं, जबकि अलीगढ़ में विश्वविद्यालय का स्थायी भवन न होने से अव्यवस्थाओं का सामना विद्यार्थियों को करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed