फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Child dies after drinking milk, condition of four critical

हाथरस : दूध पीने के बाद बच्चे की मौत, चार की हालत नाजुक

Mon, 30 Aug 2021 12:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Child dies after drinking milk, condition of four critical
हाथरस : कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला कलू में दूध पीने के बाद हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल मे? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला कलू में दूध पीने के बाद एक बच्चे की मौत हो गई और चार बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे की मौत और चार बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए माना जा रहा है दूध किसी तरह से जहरीला हो गया, जिसे पीने से यह घटना हुई। फिलहाल चारों बच्चों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
चंदपा क्षेत्र के गांव नगला कलू निवासी रंजीत की बहन रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने गांव आई थी। रंजीत किसी रिश्तेदारी में गमी में घूमने गया था। घर पर उसकी बहन सावित्री थी। शनिवार की रात को सावित्री ने रंजीत के दो बच्चों भानु व बबीता और अपने तीन बच्चों ज्योति, शिवम व छाया को पीने के लिए दूध दिया। सभी बच्चे दूध पीकर सो गए। रविवार की सुबह परिवार के लोग नींद से जागे तो सब बच्चों की हालत खराब थी। सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत थी। करीब सवा तीन साल के रंजीत के बेटे भानु की मौत हो गई। वहीं चार बच्चों की हालत नाजुक होने पर उन्हें परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन

सावित्री ने बताया बच्चों ने रात को दूध पिया था। गाय व भैंस का दूध शनिवार की सुबह का था। अब उस दूध में क्या मिल गया, वह जहरीला कैसे हो गया, इसकी जानकारी उसे नहीं थी। उसने बताया कि सुबह का दूध था, जो बच्चों को शाम को पिलाया था। जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. नवनीत अरोड़ा ने बताया कि अस्पताल में चार बच्चे आए थे। इनके द्वारा इन्फेक्टेड दूध पीने की जानकारी दी गई है। छोटे बच्चों की हालत नाजुक है। घर के लोग बताया है कि एक बच्चे की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि सभी बच्चे डेढ़ से चार साल के बीच के हैं। माना जा रहा है कि बच्चों ने जिस दूध को पिया था, उसमें ही कुछ गिरा होगा, जिससे दूध जहरीला हो गया होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed