फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Child born in CHC for the first time due to operation

हाथरस : सीएचसी में पहली बार ऑपरेशन से हुआ बच्चा

Tue, 22 Mar 2022 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Child born in CHC for the first time due to operation
सीएचसी में ऑपरेशन करते चिकित्सक। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब शल्य चिकित्सा से प्रसव शुरू हो गया है। सोमवार को पहला ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। ऑपरेशन के बाद जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। अब महिलाओं को प्रसव के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रजनीश कुमार ने बताया कि यह पहला खुशी का मौका है जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ की ओर से जन सामान्य को शल्य चिकित्सा की सेवाएं दी जा रही है। मुझे खुशी है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से हमारे शल्य चिकित्सक दल ने पहला आपरेशन सफलतापूर्वक किया है।
विज्ञापन

उन्होंने उम्मीद जताई कि जन सामान्य हमेशा सामान्य प्रसवों की तरह शल्य से संबंधित प्रसवों की सेवाएं भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राप्त करेंगे। मौके पर शल्य चिकित्सक दल में डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. संदीप पाल, ओटी टेक्नीशियन दीपक, बाबू स्टाफ नर्स जयमाला, वार्ड आया हरप्यारी, बीपीएम मुकुल कुमार सिंह, बीसीपी एमराम सिंह जादौन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सुविधा पर व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष बबलू सिसोदिया, व्यापारी नेता विशाल वार्ष्णेय, संजीव महाजन, भाजपा नेता सूरज वार्ष्णेय ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण अंचल के लोगों को आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed