{"_id":"629e439691e990098a496571","slug":"hathras-child-bathing-in-bucket-drowned-in-water-condition-critical-hathras-news-ali2932889196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बाल्टी में नहा रहा बच्चा पानी में डूबा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बाल्टी में नहा रहा बच्चा पानी में डूबा, हालत गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शहर के मोहल्ला रमनपुर में बाल्टी में नहा रहा एक पांच साल का बच्चा पानी में डूब गया। जिससे वह बेहोश हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उपचार मिलने के बाद उसे होश आ गया। जिस पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
कोतवाली हाथरस गेट के मोहल्ला रमनपुर निवासी हरिओम का पांच साल का बेटा सोमवार की सुबह बाल्टी में भरे पानी में नहा रहा था। इसी बीच वह पानी में डूबने लगा और बेहोश हो गया। परिजन उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन काफी देर तक उसका यहीं पर उपचार कराते रहे, जिससे बच्चे को होश आ गया और फिर परिजनों ने राहत की सांस ली। संवाद