फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Chief Minister has cheated Dalit family: Chandrashekhar

हाथरस : मुख्यमंत्री ने दलित परिवार के साथ किया छलावा : चंद्रशेखर

Sat, 25 Sep 2021 12:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Chief Minister has cheated Dalit family: Chandrashekhar
हाथरस : कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने चंदपा क्षेत्र के पीड़ित परिवार को एक साल पहले आवास और नौकरी दिए जाने की बात कही थी, लेकिन अब यहां के अधिकारियों ने हमें बताया है कि शासन स्तर से ऐसा कोई आदेश इनके पास नहीं आया है। चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि आज तक संवैधानिक पद पर रहते हुए ऐसा झूठ किसी मुख्यमंत्री ने नहीं बोला होगा। वह यहां डीएम और एसपी से मिलने से बात मीडिया से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिले के दोनों सक्षम अधिकारियों से वार्ता हुई है। रास्ते को लेकर बात हुई, उस पर काम शुरू हो गया है। गांव में कूड़े-करकट की समस्या है, वो दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे झूठे व भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री को कुर्सी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि हम अब अलीगढ में कमिश्नर व डीआईजी से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

मंडल कार्यालय से बात आगे नहीं बढ़ेगी तो हम मंडल कार्यालय पर धरना देंगे। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को नोएडा में आवास व नौकरी दी जाए। चंद्रशेखर ने कहा कि दलितों के साथ हुए ऐसे मजाक का बदला 2022 के चुनावों में लिया जाएगा। हमने आंख से आंख मिलाकर कायदे से झूठ बोलने वाला मुख्यमंत्री पहली बार देखा है। यह सरकार झूठी है। 2022 में वोट की चोट से इस सरकार को दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed