फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Cheteshwar Mahadev's Rath Yatra with great pomp, welcomed at many places

हाथरस : धूमधाम से निकली चेतेश्वर महादेव की रथयात्रा, कई जगह हुआ स्वागत

Wed, 31 Mar 2021 11:20 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Cheteshwar Mahadev's Rath Yatra with great pomp, welcomed at many places
हाथरस : रथ में विराजमान चेतेश्वर महादेव। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में चेतेश्वर महादेव गणेश रथयात्रा की धूम रही। लाल डिग्गी से शुरू होकर यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न बाजारों में निकली। इसका जगह-जगह पर स्वागत भी किया गया। शोभायात्रा में अतिथियों का भी स्वागत किया गया। देर शाम तक शोभायात्रा शहर में भ्रमण कर रही थी। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।
शहर में हर साल भगवान चेतेश्वर महादेव गणेश रथयात्रा निकाली जाती है। इस साल भी यह शोभायात्रा लाल डिग्गी मोहल्ले से निकाली गई। इससे पहले मेला अध्यक्ष अनुज कुमार संत व अन्य लोगों ने भगवान गणेश की आरती उतारी। मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह भैयाजी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद गौतम, विनोद कुमार प्रेमी आदि का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय भी शोभायात्रा में पहुंचे तो उनका भी स्वागत किया गया। शोभायात्रा में रथ के अलावा कई झांकियां भी शामिल थी और कलाकार नाचते-गाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में एक झांकी के माध्यम से बाबा साहब डॉ. बीआर आंबेडकर के संदेशों का भी प्रसारण किया जा रहा था। शोभायात्रा देर शाम तक शहर में धूम मचाए हुए थी। इस मौके पर मुख्य रूप से नंद कुमार निमेष, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, सूरज कुमार सहित काफी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed