{"_id":"60b2817b8ebc3e7fd53050f3","slug":"hathras-checking-of-liquor-shops-on-second-day-due-to-aligarh-incident-hathras-news-ali264215314","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अलीगढ़ की घटना के चलते दूसरे दिन भी हुई शराब की दुकानों की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अलीगढ़ की घटना के चलते दूसरे दिन भी हुई शराब की दुकानों की चेकिंग
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अलीगढ़ में शराब पीने से मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे यहां का प्रशासन भी खासा चौकन्ना है। शनिवार को फिर यहां आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीमों ने जिले भर में शराब की दुकानों पर रखे स्टॉक को चेक किया। स्टॉक का बार कोड के जरिये मिलान भी किया गया।
उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ में जहरीली शराब के पीने से हुई मौतों के बाद वहां के नजदीकी जिलों में प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। वहीं शासन स्तर से सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी जिलाधिकारियों को शराब की दुकानों की चेकिंग व मिलावटी शराब बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।
इस क्रम में डीएम के निर्देश पर दूसरे दिन भी सभी तहसीलों में आबकारी विभाग के अधिकारी व पुलिस विभाग के अधिकारियों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसके तहत शहर व देहात में अंग्रेजी व देसी शराब की दुकानों के साथ साथ बीयर की दुकानों पर चेकिंग की गई। दुकानों पर रखे स्टॉक को बार कोड के जरिये मिलान किया गया।