फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: cheating of 2.42 lakh on the pretext of loan approval in PM Mudra Yojana

हाथरस: पीएम मुद्रा योजना में ऋण स्वीकृति के बहाने 2.42 लाख रुपये की ठगी

Wed, 23 Sep 2020 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hathras: cheating of 2.42 lakh on the pretext of loan approval in PM Mudra Yojana
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत ऋण देने के बहाने सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बहरदोई के एक व्यक्ति से शातिरों ने 2,42,840 रुपये की ठगी कर ली। इस मामले की शिकायत पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस महकमे के उच्चाधिकारियों से की है।
शिकायती पत्र में उक्त व्यक्ति ने बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर 28 जुलाई को एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपका नाम पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत ऋण लेने के लिए आ गया है। आपका पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हो गया है, इसकी पुष्टि टोल फ्री नंबर पर कर सकते हैं। उक्त व्यक्ति ने कहा कि वह उसके व्हाट्सएप नंबर पर कागजात भेज रहा है, उसने अपने भतीजे का व्हाट्स एप नंबर दे दिया।
विज्ञापन

उक्त व्यक्ति ने उसके भतीजे के व्हाट्स एप नंबर पर सरकार का लोगो लगा एक लेटर ऋण स्वीकृत कर भेज दिया और फाइल चार्ज, इंटरसिटी चार्ज, एग्रीमेंट, बीमा कराने की अनिवार्यता, सर्वे आदि के नाम पर दो बैंक खातों में उससे कुल 242840 रुपये डलवा लिए। इसके बाद उक्त व्यक्ति का फोन आया कि वह दो दिन में उसके यहां सर्वे कर लोन कर देंगे, उसके बाद उक्त व्यक्ति के आने का उसने कई दिन इंतजार किया, लेकिन कोई नहीं आया। उक्त व्यक्ति ने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया है। उक्त फोन करने वाले व्यक्ति ने उससे रुपये ठग लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed