{"_id":"6227a5729939ce5d2c1c4f83","slug":"hathras-cheated-six-lakh-rupees-in-the-name-of-getting-a-job-shaphu-news-ali286707099","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ/ सादाबाद ।
बेरी चाहर अकोला आगरा के एक युवक ने जल निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये ठगने की शिकायत की है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
आरोप है कि सादाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ उमराव के रहने वाले एक युवक ने करीब दो साल पहले उसे जल निगम में नौकरी लगवाने का ऑफर दिया था। नौकरी लगवाने के एवज में 10 नवंबर 2019 को मनवीर सिंह ने निकट के गांव गोबरा के एक युवक के सामने आरोपी को छह लाख रुपये दिए थे।
इसके कुछ समय बाद पीड़ित को झंडेवालान दिल्ली स्थित जल निगम कार्यालय का नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र थमा दिया गया। पीड़ित ने मौके पर जाकर देखा तो वहां कुछ नहीं था। तब से वह लगातार रकम लौटाने की मांग कर रहा है लेकिन करीब दो साल से वह लगातार टालमटोल करता आ रहा है।
विज्ञापन
दो दिन पहले पीड़ित गढ़ उमराव में आरोपी से रुपये मांगने पहुंचा था तो आरोपी ने धमकी दी। रुपये मांगना भूल जा नहीं तो जान से मार दूंगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।