फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: CHC across the district, doctors of PHC reached CMO office

हाथरस : सीएमओ दफ्तर पहुंचे जिले भर की सीएचसी, पीएचसी के डॉक्टर

Tue, 26 Oct 2021 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: CHC across the district, doctors of PHC reached CMO office
अपनी समस्याओं को लेकर सीएमओ से बातचीत करते सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक। ? - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिलेभर के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात डॉक्टरों में असंतोष व्याप्त है। जिसे लेकर सभी डॉक्टर्स सोमवार को सीएमओ दफ्तर पहुंचे और सीएमओ को अपनी समस्याएं बताईं। यहां पर सभी ने अवकाश के दिन कार्य करने के बदले प्रतिकर अवकाश की मांग की। प्रांतीय चिकित्सा संघ के बैनर तले सीएमओ को ज्ञापन भी दिया गया।
प्रांतीय चिकित्सा संघ हाथरस के बैनर तले जिलेभर के सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक सीएमओ दफ्तर पहुंचे। यहां पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी चिकित्सक के द्वारा अपनी लाइव लोकेशन नहीं दी जाएगी। क्योंकि चिकित्सक एक राजपत्रित अधिकारी है, लाइव लोकेशन देना अपनी गरिमा एवं निजिता के प्रतिकूल है।
विज्ञापन

यहां पर यह भी कहा कि राजपत्रित अवकाश/राष्ट्रीय अवकाश में कार्य करने वाले चिकित्सक को प्रतिकर अवकाश अथवा भत्ता दिए जाने की मांग के अलावा चिकित्सक अपने निर्धारित समय से अधिक काम नहीं करने की बात भी कही। ग्रीष्मकाल में सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक एवं शीतकालीन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर सभी ने एकमत होकर कहा कि चिकित्सकों के आकस्मिक अवकाश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक अथवा प्रभारी चिकित्साधिकारी के द्वारा स्वीकृत किए जाएं। इमरजेंसी ड्यूटी प्रभारी चिकित्साधिकारी के दिशा निर्देशानुसार एवं पोस्टमार्टम ड्यूटी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार की जाएगी सभी सदस्य प्रांतीय चिकित्सा संघ हाथरस के द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि सभी कार्मिकों के वेतन प्रत्येक माह की पांच तारीख तक आहरित करने का प्रयत्न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed